लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सरकार ने सभी सभाओं पर रोक लगायी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 23:41 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 अप्रैल गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर राज्य सरकार ने सभी तरह की सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक सभाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का सोमवार को फैसला किया। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर जन्मदिन की पार्टियां भी शामिल हैं।

ये नये निर्देश ऐसे समय आये हैं जब कुछ ही घंटे पहले गुजरात उच्च न्यायालय ने कोविड-19 की स्थिति और नागरिकों के सामने आ रहीं समस्याओं को लेकर राज्य सरकार की खिंचाई की थी। अदालत ने वायरस को नियंत्रित करने के कई उपाय भी सुझाए।

शाम को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री रूपाणी ने अप्रैल और मई में पड़ने वाले सभी त्योहारों के सार्वजनिक उत्सवों पर प्रतिबंध लगाने की भी घोषणा की चाहे ये किसी भी आस्था से जुड़े हों।

उन्होंने लोगों से आने वाले त्योहारों को घर में मनाने और सार्वजनिक रूप से इकट्ठा होने से बचने की भी अपील की।

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी धार्मिक स्थलों (के प्रबंधनों से) आगंतुकों और भक्तों के प्रवेश पर 30 अप्रैल तक रोक लगाने के लिए भी कहा और उनसे सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति में दैनिक अनुष्ठान करने की अपील की।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड​​-19 के सबसे अधिक 6,021 नए मामले सामने आये और 55 और मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल