लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना को माओवाद मुक्त रखने के लिए सरकार, पुलिस लगातार प्रयास कर रही है: डीजीपी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 22:04 IST

Open in App

हैदराबाद, एक दिसंबर तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम महेंद्र रेड्डी ने बुधवार को कहा कि तेलंगाना को माओवादी मुक्त राज्य बनाए रखने के लिए सरकार और पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

रेड्डी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों, ग्रेहाउंड्स (तेलंगाना पुलिस के विशिष्ट नक्सल विरोधी बल), एसआईबी और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ माओवाद प्रभावित अंतर-राज्यीय सीमा क्षेत्रों (पड़ोसी छत्तीसगढ़) का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की।

तेलंगाना पुलिस प्रमुख ने भद्राद्री कोठागुडेम जिले में संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और ग्रेहाउंड्स, एसआईबी तथा स्थानीय पुलिस के सहयोग से हम माओवादी समस्या से उबरने में सक्षम हैं।’’

डीजीपी ने माओवादी खतरे से निपटने को लेकर आवश्यक उपाय करने के लिए भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील दत्त और मुलुगु जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संग्राम सिंह गणपतराव पाटिल की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह