लाइव न्यूज़ :

सरकार की टीकाकरण अभियान में और समूहों को लाने की योजना : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मार्च केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्र सरकार कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दायरे में आबादी के और समूहों को लाकर इसे व्यापक रूप देने की योजना बना रही है।

कुछ दिन पहले सरकार ने एक अप्रैल से टीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को पात्र बनाने की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि लोगों ने 'मेड इन इंडिया' टीकों को अपनाया है, और इस उत्साह और विश्वास के कारण ही देश ने केवल चार दिनों में ही एक करोड़ लोगों का टीकाकरण कर लिया।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू हुआ था जिसमें सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया गया और इसके बाद दो फरवरी से अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिए टीकाकरण शुरू हुआ था।

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले सरकार ने एक अप्रैल से टीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को पात्र बनाने की घोषणा की थी। सरकार कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत आबादी के कुछ अन्य वर्गों को भी इसके दायरे में लाने की योजना बना रही है।’’

स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार हर्षवर्धन ने ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ द्वारा आयोजित 'रीशेप टुडे समिट' पर अपने मुख्य भाषण के दौरान यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अक्सर 2020 को विज्ञान का वर्ष कहा है। एक टीके को विकसित करने की प्रक्रिया जिसमें कई साल लगते थे, अक्सर दशकों, लेकिन इसे लगभग 11 महीनों में ही बना दिया गया।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘पिछले वर्ष जनवरी में एक अनजान वायरस के साथ शोध शुरू हुआ और अब हमारे पास केवल एक नहीं बल्कि कई टीके हैं जिन्हें साल के अंत तक लाखों लोगों को लगाया जायेगा।’’

उन्होंने कहा कि कोवैक्सीन और कोविशील्ड दोनों का निर्माण भारत में किया जा रहा है। लेकिन, भारत बायोटेक द्वारा कोवैक्सीन को देश में ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत विकसित किया गया है, जो दुनिया में देश के उल्लेखनीय वैज्ञानिक कौशल और टीका विकास क्षमता को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने 2021-22 के बजट में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए 35,000 करोड़ रुपये आवंटित करने के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के फैसले की प्रशंसा की।

हर्षवर्धन ने कहा कि टीकाकरण अभियान को मंत्रालयों, विभागों, पेशेवर निकायों, मेडिकल कॉलेजों, गैर सरकारी संगठनों, सीएसओ, मीडिया हाउस, निजी क्षेत्र, युवा और महिला स्वयंसेवी समूहों जैसे कई हितधारकों को शामिल करते हुए एक ‘जन भागदारी आन्दोलन’ के रूप में समन्वित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों