लाइव न्यूज़ :

सरकार ने एसआईआई को कोविशील्ड की एक करोड़ खुराक का दूसरा ऑर्डर दिया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 23:59 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, तीन फरवरी केन्द्र सरकार ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को ऑक्सफॉर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके 'कोविशील्ड' की एक करोड़ खुराक की आपूर्ति करने का दूसरा ऑर्डर दिया है। एक 'कोविशील्ड' टीके की कीमत जीएसटी सहित 210 रुपये है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आपूर्ति का ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर पुणे स्थित सीरम इस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सरकारी एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह के नाम पर जारी किया गया है।

सूत्रों ने कहा कि इससे पहले सरकार ने 11 जनवरी को 231 करोड़ रुपये में 'कोविशील्ड' की 1.1 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया था। बुधवार को ऑर्डर की गई खुराक को मिलाकर 441 करोड़ रुपये के कोविशील्ड टीके मंगाए जा चुके हैं।

सरकार ने 11 जनवरी को एसआईआई को 1.1 करोड़ खुराक का पहला ऑर्डर देने के अतिरिक्त 4.5 करोड़ रुपये के टीके की खुराक खरीदने का भी वादा किया था।

भारत ने एसएसआई के 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक के स्वदेशी टीके 'कोवैक्सीन' के आपात परिस्थितियों में सीमित इस्तेमाल को मंजूरी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है