लाइव न्यूज़ :

लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट को कोविड-19 के मरीजों के लिए खोले सरकार : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: April 12, 2021 15:32 IST

Open in App

लखनऊ, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ कैंसर संस्थान को कोविड-19 के मरीजों के लिए खोले जाने का सुझाव सरकार को सोमवार ट्वीट करके दिया है ।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, ''इस मेडिकल इमरजेंसी के दौर में सपा के समय शुरू हुआ ‘लखनऊ कैंसर संस्थान’ का विशाल परिसर पहले चरण में 750 एवं कुल 1250 बेड के लिए स्थान उपलब्ध कराएगा।''

उन्होंने आगे लिखा, ''सपा ने डेढ़ साल में जिस कैंसर इंस्टीट्यूट को बनाया था, उसे भाजपा सरकार अपने चार साल के कार्यकाल के बाद कोविड के लिए तो खोल दे।''

उल्लेखनीय है कि पिछले नवरात्र में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने चक गंजरिया सिटी सुलतानपुर रोड पर ‘लखनऊ कैंसर संस्थान’ का लोकार्पण किया था और तब उन्होंने कहा था कि शुरुआत में इसकी क्षमता 54 बिस्तरों की है जिसे जल्द ही 750 बिस्तरों वाला कर दिया जायेगा ।

योगी ने कहा था कि अगले चरण में इस इंस्टीट्यूट को 1250 बेड की क्षमता का किये जाने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह