लाइव न्यूज़ :

असम में सरकारी अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:30 IST

Open in App

गुवाहाटी, 23 नवंबर असम सरकार के एक अधिकारी को यहां मंगलवार को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गयी।

आरोपी राज्य के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग में उपनिदेशक है। आरोपी ने कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार से कोकराझार में अपने खेत में तीन गायों को लाने के लिए ट्रांजिट परमिट जारी करने के लिए एक व्यक्ति से रिश्वत मांगी थी।

वक्तव्य के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति ने कोकराझार पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस के सतर्कता प्रकोष्ठ के साथ एक संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी की गयी।

छापेमारी के दौरान गुवाहाटी में कार्यरत आरोपी सरकारी अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इसको लेकर कोकराझार पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए