लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में 31 अक्टूबर तक सप्ताह में सिर्फ पांच दिन खुलेंगे सरकारी कार्यालय

By भाषा | Updated: July 22, 2021 19:30 IST

Open in App

भोपाल, 22 जुलाई मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में पांच दिवस सप्ताह कामकाज की व्यवस्था 31 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है।

आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश 31 जुलाई तक प्रभावी था।

सूत्रों ने बताया, ‘‘कोविड-19 महामारी की रोकथाम और एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में 31 अक्टूबर तक पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) कामकाज होगा।’’

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 15 नए मामले दर्ज किए गए है। इसके साथ ही इस संक्रमण मामलों की संख्या बढ़कर 7,91,704 हो गई है। बुधवार को प्रदेश में इस बीमारी से किसी की मौत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से 10,512 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया