लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार से खुलेंगे सरकारी कार्यालय, आमजनों को नमाज बाद मिल सकती है प्रतिबंधों में ढील

By भाषा | Updated: August 16, 2019 05:57 IST

जम्मू-कश्मीर सरकार का सचिवालय और अन्य कार्यालय शुक्रवार से काम करना आरंभ कर देंगे जबकि आमजन पर लगे प्रतिबंधों में ढील नमाज के बाद की स्थिति पर निर्भर करेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद सरकारी सचिवालय एवं अन्य कार्यालयों में सामान्य कामकाज बहाल किए जाने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

श्रीनगर, 15 अगस्तः जम्मू-कश्मीर सरकार का सचिवालय और अन्य कार्यालय शुक्रवार से काम करना आरंभ कर देंगे जबकि आमजन पर लगे प्रतिबंधों में ढील नमाज के बाद की स्थिति पर निर्भर करेगी। राजभवन के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य में बृहस्पतिवार शाम सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद सरकारी सचिवालय एवं अन्य कार्यालयों में सामान्य कामकाज बहाल किए जाने का निर्देश दिया। प्रवक्ता ने बताया कि सरकार जुम्मे की नमाज के दौरान हालात पर नजर रखेगी और इसी के आधार पर आम लोगों के लिए भी प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार किया जाएगा।

कश्मीर घाटी में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के मुख्य सचिव रोहित कंसल ने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को रात्रिकाल का पहला विमान 150 यात्रियों को लेकर रवाना होगा। उन्होंने संवाददाताओं से बताया, ‘‘ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शांतिपूर्ण रहा और घाटी में कोई अप्रिय घटना दर्ज नहीं की गई।’’

नदर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को जवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और उन्हें हर प्रकार की सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के जे एस ढिल्लों के साथ कुपवाड़ा का दौरा किया। प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने जवानों से बातचीत की और उन्हें घुसपैठ विरोधी हालिया अभियानों की जानकारी दी गई। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने शौर्य पुरस्कार विजेताओं को बधाई भी दी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो