लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल सरकार महामारी खरीद समिति की वर्ष 2020 की रिपोर्ट सार्वजनिक करे : शुभेंदु अधिकारी

By भाषा | Updated: June 27, 2021 00:56 IST

Open in App

कोलकाता, 26 जून पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर कोविड-19 महमारी प्रबंधन के मुद्दे पर हमला तेज करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगया कि सरकार ने महामारी खरीद समिति की वर्ष 2020 की रिपोर्ट अबतक सार्वजनिक नहीं की है।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने अधिकारी के इन आरोपों को पिछले साल से कोरोना वायरस के खिलाफ राज्य सरकार की लड़ाई के मुद्दे पर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करार दिया है।

भाजपा नेता ने शनिवार शाम को ट्वीट किया कि सरकार के क्रियाकलापों में ‘पादर्शिता’ होनी चाहिए।

ममता बनर्जी नीत राज्य सरकार ने पिछले साल कोरोना वायरस महामारी के बाद चिकित्सा उपकरणों की खरीद की जांच के लिए राज्य के तत्कालीन गृह सचिव अल्पन बंदोपाध्याय के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित की थी।

अधिकारी ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार को 2000 करोड़ रुपये के महामारी खरीद घोटाले की समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। क्यों जांच रिपोर्ट छिपाई जा रही है जिसकी जांच ममता बनर्जी द्वारा निर्देशित थी? मुख्य सलाहकार और पूर्व मुख्य सचिव अल्पन बंदोपाध्याय समिति के अध्यक्ष थे। जवाबदेही और पारदर्शिता के लिए इसे तुंरत सार्वजनिक किया जाना चाहिए।’’

अधिकारी के ट्वीट का जवाब देते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता और राज्य पार्टी महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ‘‘वह जानबूझकर मुख्यमंत्री की कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहते हैं और जनता को भ्रमित करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर