लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में सरकार प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को ’हैप्पीनेस किट’ वितरित करेगी

By भाषा | Updated: February 1, 2021 17:22 IST

Open in App

भुवनेश्वर, एक फरवरी ओडिशा में कोविड-19 महामारी स्थिति में सुधार के मद्दनेजनर इस महीने से विद्यालयों के खुलने की संभावना के बीच राज्य सरकार ने विद्यार्थियों में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए उन्हें उपहार में ‘हैप्पीनेस किट’ देने का निर्णय लिया है। इस किट में उन्हें मूंगफली, गुड़ और चने वितरित किए जाएंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में वितरण कार्यक्रम शुरू होना है और शुरुआती चरण में पांच जिले खुर्दा, कटक, पुरी, नयागढ़ और सुंदरगढ़ के विद्यार्थियों को यह किट मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक किट में पोषक खाद्य पदार्थ जैसे कि गेहूं, हल्दी, मूंगफली, गुड़़, चना, दालचीनी, इलायची और बिस्कुट होंगे। इसके अलावा कलम, पेंसिल, नोटपैड, सैनिटरी नैपकिन, टूथपेस्ट, आयोडिन नमक और साबुन जैसे सामान भी होंगे।’’

स्कूल व जन शिक्षा मंत्री एस आर दास ने बताया कि इससे पांच जिलों के 1,916 विद्यालयों के कम से कम 1.83 लाख बच्चों को पहले चरण में फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को बाद में दूसरे जिलों में भी ले जाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित