लाइव न्यूज़ :

अंतरिम बजट लाएगी सरकार मध्य प्रदेश सरकार, 4 दिवसीय सत्र 18 फरवरी से होगा शुरू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2019 05:33 IST

यह सत्र 21 फरवरी तक आहूत किया जाएगा. इसमें 20 फरवरी तक अंतरिम बजट पर विभागवार चर्चा कराकर सरकार इसे पास कराना चाहती है. इस चार दिवसीय सत्र के पहले वित्त मंत्री तरुण भानोत ने इसकी तैयारियां भी शुरु कर दी है और अधिकारियों से वे लगातार चर्चा भी कर रहे हैं.

Open in App

मध्यप्रदेश सरकार ने बजट के बजाय अंतरिम बजट लाने की तैयारी शुरु कर दी है. यह बजट विधानसभा के 18 फरवरी से शुरू होने वाले 4 दिवसीय सत्र में लाया जाएगा. लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने यह फैसला लिया है कि फरवरी माह में अंतरिम बजट लाया जाए. इसके लिए सरकार 4 दिवसीय विधानसभा का सत्र 18 फरवरी से बुलाने की तैयारी कर रही है. 

यह सत्र 21 फरवरी तक आहूत किया जाएगा. इसमें 20 फरवरी तक अंतरिम बजट पर विभागवार चर्चा कराकर सरकार इसे पास कराना चाहती है. इस चार दिवसीय सत्र के पहले वित्त मंत्री तरुण भानोत ने इसकी तैयारियां भी शुरु कर दी है और अधिकारियों से वे लगातार चर्चा भी कर रहे हैं.

गौरतलब है कि सरकार अपने वचन पत्र में विधानसभा के दौरान जनता के साथ जो वचन किए थे, उनमें से लोकसभा चुनाव के पहले अधिक से अधिक वचन पूरा करना चाहती है, इसके लिए यह अंतरिम बजट लाने की तैयारी की जा रही है. 

वहीं, किसान कर्ज माफी के आवेदन भी भराए जा रहे हैं, इस योजना के तहत सभी किसानों को फायदा पहुंचे इसके लिए भी सरकार प्रयास कर रही है. वैसे सरकार ने जय किसान योजना शुरु कर 22 फरवरी तक किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला सुना दिया है.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है