लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने लोक स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने के लिए योजना पेश की

By भाषा | Updated: December 24, 2020 17:52 IST

Open in App

बेंगलुरू, 24 दिसंबर लोक स्वास्थ्य के मामले में कर्नाटक को देश में अव्वल राज्य बनाने के मकसद से राज्य सरकार ने स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर बनाने के लिए बृहस्पतिवार को एक विस्तृत योजना पेश की।

योजना के मुताबिक, सरकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का आधारभूत ढांचा मजबूत कर और डॉक्टरों तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़ाकर इन्हें ‘वेलनेस सेंटर’ के तौर पर तैयार करना चाहती है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर की प्रस्तुति देखने के बाद मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाने के लिए हम कुछ शानदार विचार लेकर आए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए हम ठोस प्रयास करेंगे।’’

येदियुरप्पा के मुताबिक प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस करने वालों को कुछ समय तक ग्रामीण इलाकों में काम करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएचसी में तमाम व्यवस्था रहने से लोगों को तालुक या जिला मुख्यालय तक इलाज के लिए जाने की जरूरत नहीं होगी। आगामी बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए और बजट की व्यवस्था की जाएगी।

सुधाकर ने कहा कि राज्य में 2380 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं और 30,000 की आबादी के हिसाब से इसका निर्माण किया गया है। हरेक पीएचसी में छह बेड हैं जिसे कुछ जगहों पर बढ़ाकर 12 से 20 बेड किए जाएंगे।

हरेक पीएचसी में जच्चा-बच्चा खंड भी होगा। अस्पताल में एक प्रयोगशाला भी होगी जिसमें अलग-अलग जांच की जा सकेगी।

इसी तरह 80,000 लोगों की आबादी पर बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ढांचे को भी बेहतर किया जाएगा। तालुक अस्पताल की व्यवस्था 1.5 लाख की आबादी पर होगी और इसमें भी जच्चा-बच्चा खंड होगा।

मंत्री के मुताबिक, 18 जिला अस्पताल चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध हैं और 15 अन्य अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत हैं। आगामी दिनों में इन सभी अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में बदला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया