लाइव न्यूज़ :

भारत सरकार को अफगनिस्तान के सभी सिखो को भारत में लाकर शरण देनी चाहिए : खान

By भाषा | Updated: October 26, 2021 00:16 IST

Open in App

जयपुर, 25 अक्टूबर अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख एवं वंशानुगत सज्जादानशीन दीवान सैयद ज़ैनुल आबेदीन अली खा ने सोमवार को कहा कि भारत सरकार को अफगनिस्तान के सभी सिखो को सलामती के साथ भारत में लाकर शरण देनी चाहिए।

खान ने एक बयान में कहा, ‘‘तालिबान राज में अफगानी सिखों का बुरा हाल हो रहा है और उन्हें कहा जा रहा है कि 'धर्म परिवर्तन करें या देश छोड़ें', ऐसे में उन पर दोनों में किसी एक विकल्प को चुनने का दबाव बनाया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि सिखों को इस मुश्किल घड़ी में साथ देना चाहिए और भारत सरकार को सभी सिखों को सलामती के साथ भारत में लाकर शरण देकर अफगनिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए और इस अमानवीय और ग़ैर इस्लामी हरकत को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रखना चाहिए।

खा ने कहा कि सिख समुदाय के लोग लंबे समय से अफगानिस्तान में रह रहे हैं, लेकिन दशकों से अफगान सरकार सिखों को पर्याप्त आवास प्रदान करने और उनके घरों को बहाल करने में विफल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे