लाइव न्यूज़ :

भारत सरकार के पास रणनीति का अभाव, अब संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत: राहुल

By भाषा | Updated: May 4, 2021 12:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना महामारी की गंभीर स्थिति को लेकर मंगलवार को एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार के पास रणनीति का पूरी तरह अभाव है, ऐसे में अब संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की जरूरत है।

उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन लगाने के साथ ही कमजोर तबकों को सीधी आर्थिक मदद दी जाए।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘ कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अब पूर्ण लॉकडाउन का ही विकल्प बचा है तथा इसके साथ ही कमजोर तबकों की सुरक्षा के लिए ‘न्याय’ (न्यूतम आय गारंटी) दिया जाए। भारत सरकार की निष्क्रियता से बहुत सारे निर्दोष लोगों की जान जा रही है।’’

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के पास रणनीति का पूर्ण अभाव है इसलिए लॉकडाउन एकमात्र विकल्प बचा है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘सरकार ने वायरस को इस स्तर पर पहुंचने में मदद की और अब इसको रोकने का कोई दूसरा उपाय नहीं है। भारत के खिलाफ अपराध किया गया है।’’

गौरतलब है कि भारत में कोविड-19 के एक दिन 3,57,229 नए मामले आए और 3,449 लोगों ने जान गंवायी। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले 2,02,82,833 हो गए और मृतकों की संख्या 2,22,408 पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos