लाइव न्यूज़ :

मानव तस्करी की समस्या से उच्च प्राथमिकता से निपटने के लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध : एसजी मेहता

By भाषा | Updated: October 29, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर भारत के सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने शुक्रवार को कहा कि देश मानव तस्करी की समस्या से “उच्च प्राथमिकता” के आधार पर निपटने के लिए प्रतिबद्ध है और अन्य देशों को भी“अभिशाप” को खत्म करने के लिए काम करना चाहिए।

विधि अधिकारी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के महा अभियोजकों की 19वीं बैठक को डिजिटल तौर पर संबोधित कर रहे थे, जहां मानव तस्करी के खतरे पर चर्चा की गई थी और इसमें सात देशों के मुख्य विधि अधिकारियों ने भाग लिया था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मेहता ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत सरकार व्यक्तियों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की तस्करी की समस्या से चिंतित है, और यह मानती है कि इसे रोकने, तस्करों को दंडित करने और पीड़ितों की सहायता करने और उनकी रक्षा करने समेत उनके मानवाधिकार की रक्षा करने के लिए उपाय किए जाने चाहिए।

उन्होंने कहा, “मानव तस्करी की समस्या का समाधान करने की प्रतिबद्धता भारत सरकार के लिए एक उच्च प्राथमिकता वाली वस्तु है, जो विभिन्न कानूनों और नीति दस्तावेजों में परिलक्षित होती है।” उन्होंने कहा कि लगभग 161 देश मानव तस्करी की समस्या से प्रभावित हैं।

सॉलीसीटर जनरल ने जोर देकर कहा, “मानव तस्करी मानव क्षमता के विकास के लिए एक गंभीर चुनौती है और लाखों लोगों को गरीबी और पीड़ा की ओर धकेलती है। हम सभी को अपने देशों से इस अभिशाप को खत्म करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि अपराध को प्रभावी ढंग से खत्म करने के लिए द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग करने की आवश्यकता है, यह मानते हुए कि व्यक्तियों की तस्करी एक राष्ट्रीय और साथ ही एक अंतरराष्ट्रीय अपराध है, जहां अपराधी सीमाओं के पार काम करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर