लाइव न्यूज़ :

सेफ सिटी परियोजना के क्रियान्वयन में भारत सरकार ने की उत्‍तर प्रदेश के प्रयासों की सराहना

By भाषा | Updated: December 6, 2020 15:36 IST

Open in App

लखनऊ, छह दिसंबर भारत सरकार ने सेफ सिटी परियोजना के क्रियान्‍वयन में उत्‍तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि भारत सरकार द्वारा इस परियोजना के अंतर्गत लगाये जाने वाले उपकरणों एवं संसाधनों आदि की स्थापना में अब तक हुई प्रगति में जिन तीन शहरों की प्रशंसा की है उनमें लखनऊ के अलावा हैदराबाद और चेन्नई भी शामिल है।

उन्‍होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान करने एवं उनके प्रति होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई के लिए समय-समय पर प्रदेश व्यापी चलाये जा रहे अभियान में और अधिक तेजी लायी गयी है।

अवस्‍थी के मुताबिक भारत सरकार ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ व सशक्त बनाये जाने के उद्देश्य से क्रियान्वित की जाने वाली सेफ सिटी परियोजना में अब तक हुई प्रगति की सराहना की है।

अवस्थी ने यह भी बताया कि राज्य सरकार इस परियोजना के सफल क्रियान्वयन हेतु समयबद्ध रूप से लगातार कार्यवाही कर रही है, जिसके फलस्वरूप राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे