लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 संबंधी दवाइयों के प्रबंधन के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए

By भाषा | Updated: April 19, 2021 13:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच ‘‘इसके इलाज में मददगार दवाओं’’ की आपूर्ति पर नजर रखने और उनके प्रबंधन के लिए दो नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।

सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग ने आदेश जारी किया कि ‘‘दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में अचानक बढ़ोतरी होने के कारण इस संक्रमण से निपटने में मददगार दवाओं की भारी कमी’’ की रिपोर्ट मिलने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

13 अप्रैल को जारी इस आदेश में कहा गया है, ‘‘इस हालात से निपटने और आमजन की मदद के लिए दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग ने दो नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।’’

आदेश के अनुसार पूर्व, उत्तर पूर्व, दक्षिण, मध्य, नयी दिल्ली और उत्तर जिलों के लिए कड़कड़डूमा मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है तथा उत्तर पश्चिम, दक्षिण पश्चिम और पश्चिम जिलों के लिए लॉरेंस रोड जोनल कार्यालय में दूसरा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इनसे संपर्क के लिए हेल्पलाइन सेवाएं शुरू की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 25,462 नए मामले सामने आए और लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर बढ़कर 29.74 प्रतिशत हो गई। यानी शहर में जिन नमूनों की जांच की जा रही है, उनमें से हर तीसरा नमूना संक्रमित पाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे