लाइव न्यूज़ :

सरकार को हर स्कूल, कॉलेज में पुस्तकालय व खेल का मैदान सुनिश्चित करने की जरूरत : प्रधान न्यायाधीश

By भाषा | Updated: December 28, 2021 21:36 IST

Open in App

हैदराबाद, 28 दिसंबर भारत के प्रधान न्यायाधीश एन. वी़ रमण ने मंगलवार को यहां कहा कि राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर स्कूल और कॉलेज में पुस्तकालय और खेल का मैदान हो जिससे छात्रों के विकास में मदद मिलेगी।

न्यायमूर्ति रमण ने हैदराबाद पुस्तक मेले में समापन भाषण देते हुए कहा कि किताब पढ़ना एक अच्छी आदत है क्योंकि यह बच्चों के मन में एक छाप छोड़ेगी वहीं खेलने से बच्चों में खेल भावना बढ़ेगी।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि स्कूलों और कॉलेजों में अब पुस्तकालय हैं। किसी भी स्कूल या कॉलेज की स्थापना के लिए पुस्तकालय अनिवार्य है। इस नियम का पालन कोई नहीं कर रहा है। यही स्थिति खेल के मैदान की है। यह एक गंभीर मुद्दा है। सरकारों को इस मुद्दे का हल करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को गांवों में पुस्तकालयों को बहाल करना चाहिए और उनके लिए अनुदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि साहित्य और लेखकों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सहित दुनिया भर में कई संघर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कई भारतीय स्वतंत्रता सेनानी जब जेलों में बंद थे तो खूब पढ़ते और लिखते थे।

न्यायमूर्ति रमण ने कहा कि उन्होंने मैक्सिम गोर्की के उपन्यास 'मदर' को कई बार पढ़ा और उससे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने आगे कहा कि इस डिजिटल युग में फिल्म समीक्षाओं को छोड़कर, किताबों पर कोई अच्छी समीक्षा नहीं मिलती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी