लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सरकारी मेडिकल कॉलेज के शिक्षक हड़ताल पर गए

By भाषा | Updated: May 12, 2021 20:30 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 मई गुजरात में सरकार द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेजों के शिक्षक प्रशासन पर उनकी मांगों को लेकर दिये गए आश्वासन को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को हड़ताल पर चले गए।

गुजरात मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (जीएमटीए) से संबद्ध सैंकड़ों प्राध्यापकों और व्याख्याताओं ने हड़ताल में हिस्सा लिया है।

जीएमटीए के सदस्यों ने वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगों को लेकर पिछले शुक्रवार को हड़ताल शुरू की थी, लेकिन सरकार की ओर से कोई समाधान निकालने का आश्वासन दिये जाने कुछ घंटे बाद हड़ताल वापस ले ली गई थी।

जीएमटीए के अध्यक्ष डॉक्टर रजनीश पटेल ने कहा, ''सात मई को हमने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी और हम इस बात को लेकर खुश थे कि हमारी मांगे सुनी गईं तथा सरकार का रवैया सकारात्मक था। लेकिन हमें अभी तक लिखित में कोई आश्वासन नहीं मिला है कि सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं। इसलिये हमने नए सिरे से हड़ताल का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि ''सभी उचित मांगे मान ली गई हैं।''

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''मुख्यमंत्री के रूप में मैं उनसे हड़ताल वापस लेने का अनुरोध करता हूं क्योंकि यह समय कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिये एकजुट होने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब