लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सरकारी मेडिकल कॉलेज के शिक्षक हड़ताल पर गए

By भाषा | Updated: May 13, 2021 00:55 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 मई गुजरात सरकार द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेजों के शिक्षक प्रशासन पर उनकी मांगों को लेकर दिये गए आश्वासन को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को हड़ताल पर चले गए।

गुजरात मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन (जीएमटीए) से संबद्ध सैंकड़ों प्राध्यापकों और व्याख्याताओं ने हड़ताल में हिस्सा लिया है।

जीएमटीए के सदस्यों ने वेतन बढ़ोतरी समेत कई मांगों को लेकर पिछले शुक्रवार को हड़ताल शुरू की थी, लेकिन सरकार की ओर से कोई समाधान निकालने का आश्वासन दिये जाने कुछ घंटे बाद हड़ताल वापस ले ली गई थी।

जीएमटीए के अध्यक्ष डॉक्टर रजनीश पटेल ने कहा, ''सात मई को हमने सरकार के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की थी और हम इस बात को लेकर खुश थे कि हमारी मांगें सुनी गईं तथा सरकार का रवैया सकारात्मक था। लेकिन हमें अभी तक लिखित में कोई आश्वासन नहीं मिला है कि सरकार ने हमारी कौन कौन सी मांगें मान ली हैं। इसलिये हमने नए सिरे से हड़ताल का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, ''सभी उचित मांगें मान ली गई हैं।''

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ''मुख्यमंत्री के रूप में मैं उनसे हड़ताल वापस लेने का अनुरोध करता हूं क्योंकि यह समय कोरोना वायरस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिये एकजुट होने का है।''

स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने देर रात एक बयान में कहा कि हड़ताली शिक्षकों द्वारा उठाये गये दस मुद्दों के समाधान के लिए उन्होंने कदमों को मंजूरी दी है और उम्मीद है कि वे ड्यूटी पर लौट आयेंगे।

सरकारी अस्पतालों की नर्सें भी वेतन वृद्धि एवं अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर चली गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो