लाइव न्यूज़ :

सरकार के राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक नियुक्त करने की संभावना

By भाषा | Updated: July 13, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाई भारत में समुद्री सुरक्षा के मुद्दों से निपटने वाले कई संगठनों के बीच सुगमता और तेजी से निर्णय लेना सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा एक राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक की नियुक्ति करने की संभावना है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में चीन की पैठ बनाने की कोशिश विश्व की प्रमुख शक्तियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। भारत और चीन के बीच पिछले साल मई से पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कई स्थानों पर सैन्य गतिरोध बना हुआ है।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय नौसेना द्वारा किसी सेवानिवृत्त या सेवारत वाइस एडमिरल को समुद्री सुरक्षा समन्वयक के पद पर चयनित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा समन्वयक राष्ट्रीय समुद्री आयोग (एनएमसी) का नेतृत्व करेंगे। आयोग नौसेना, तटरक्षक, बंदरगाह और जहाजरानी मंत्रालयों आदि के बीच समन्वय करेगा। आयोग द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को रिपोर्ट करने की भी संभावना है।

वर्ष 1999 के करगिल युद्ध के बाद गठित करगिल समीक्षा समिति ने एक ऐसी शीर्ष संस्था के गठन की सिफारिश की थी जो नौसेना, तटरक्षक और अन्य मंत्रालयों तथा राज्य या केंद्र सरकार के विभागों के बीच संपर्क स्थापित कर देश के समुद्री मामलों की देखरेख करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा