लाइव न्यूज़ :

सरकार ने युवा नवोन्मेषकों के लिए पहला परामर्श कार्यक्रम शुरू किया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में युवा नवोन्मेषकों के लिए पहली बार परामर्श कार्यक्रम की सोमवार को शुरुआत की।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार देश में वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार प्रयासों को मजबूत करके जनता, विशेष रूप से युवाओं के बीच वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सिंह ने कहा, 'डीबीटी-स्टार कॉलेज मेंटरशिप प्रोग्राम' नेटवर्किंग, हैंड होल्डिंग और आउटरीच की अवधारणा की दिशा में मदद करेगा।

सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय योजना में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) द्वारा समर्थित देश के हर जिले में एक 'स्टार कॉलेज' की परिकल्पना की गई है।

सिंह ने बताया कि वर्तमान में देश भर में कुल 278 स्नातक महाविद्यालयों को स्टार कॉलेज योजना के तहत सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि 2018-19 के दौरान किये गये शहरी और ग्रामीण श्रेणियों में योजना के वर्गीकरण ने देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आवेदकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित किये हैं।

उन्होंने संतोष जताया कि दो साल की छोटी अवधि में इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के 55 कॉलेजों और आकांक्षी जिलों के 15 कॉलेजों को सहायता दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह