लाइव न्यूज़ :

अब वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए करा सकते दांत और मुंह की बीमारियों के इलाज, मोदी सरकार ने शुरू किया ‘ई-दंतसेवा ऐप’

By भाषा | Updated: October 8, 2019 12:32 IST

डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में ‘ई-दंतसेवा’ का उद्घाटन करते हुये इसे देशव्यापी स्तर पर उपयोग में लाये जाने की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि ई-दंतसेवा में राष्ट्रीय दंत चिकित्सा सेवा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के अलावा स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों की सूची एवं अन्य विस्तृत जानकारी मुहैया करायी जायेगी।

Open in App

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दांत और मुंह की बीमारियों के रोगियों की मदद के लिये अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के साथ मिलकर अपनी तरह के पहले मोबाइल ऐप्लीकेशन और वेबसाइट को विकसित किया है। इसके माध्यम से न सिर्फ मुंह की बीमारियों से बचाव के लिये जागरुक किया जा सकेगा बल्कि इलाज में मरीजों की मदद भी की जा सकेगी।

स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने सोमवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में ‘ई-दंतसेवा’ का उद्घाटन करते हुये इसे देशव्यापी स्तर पर उपयोग में लाये जाने की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि ई-दंतसेवा में राष्ट्रीय दंत चिकित्सा सेवा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के अलावा स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों की सूची एवं अन्य विस्तृत जानकारी मुहैया करायी जायेगी।

इसमें दंत चिकित्सा के देश भर में मौजूद शिक्षण संस्थानों की सूची भी दी गयी है। उन्होंने बताया कि दूर-दराज के इलाकों में मरीजों को चिकित्सा केन्द्र खोजने में मदद के लिये मोबाइल ऐप और वेबसाइट के माध्यम से निकटतम अस्पताल की लोकेशन भी साझा की गयी है। जीपीआरएस सेवा के जरिये मरीज चिकित्सा केन्द्र तक पहुंच सकेंगे।

उन्होंने बताया कि मुंह की व्याधियों से जुड़े मिथक और गलत जानकारियों से मरीजों को बचाने के लिये प्रामाणिक वैज्ञानिक स्रोतों से उपलब्ध करायी गयी जानकारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मुहैया कराया गया है। इसमें मरीजों को ऑनलाइन परामर्श तथा आपात चिकित्सा सेवा में मदद पहुंचाई जायेगी।

उन्होंने इस सेवा की उत्कृष्ट क्षमता का जिक्र करते हुये कहा कि ई-दंत सेवा का लाभ एक साथ सौ करोड़ लोग उठा सकेंगे। इस दौरान उन्होंने दंत चिकित्सा से जुड़ी जानकारियों पर आधारित एक पुस्तिका का ब्रेल लिपि में अनावरण भी किया। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों