लाइव न्यूज़ :

विधायक के अवैध कब्‍जे से सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया : अधिकारी

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:56 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 18 दिसंबर उत्तर प्रदेश में भदोही जिला प्रशासन ने शुक्रवार को करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। विधायक विजय मिश्रा ने भूमि का कथित तौर पर अतिक्रमण कर रखा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ विधायक ने भूमि पर परशुराम मंदिर का बोर्ड लगा कर 10 करोड़ रुपये मूल्य की इस सरकारी परिसंपत्ति का अतिक्रमण कर रखा था। जिला प्रशासन की एक टीम ने बुलडोजरों की मदद से वहां अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। ’’

भारतीय जनता पार्टी के विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने मिश्रा द्वारा सरकारी भूमि का कथित तौर पर अतिक्रमण किए जाने के बारे में एक शिकायत दर्ज कराई थी। मिश्रा, निशाद पार्टी से विधायक हैं।

ज्ञानपुर के तहसीलदार देवेंद्र यादव ने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से लगी इस भूमि का मूल्य 10 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने भूमि हड़पने को लेकर मिश्रा को 5.70 लाख रुपये जुर्माना भरने का नोटिस भेजा है।

ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्रा और उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ उनके रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी की एक शिकायत पर संपत्ति हड़पने सहित कई गंभीर आरोपों के तहत चार अगस्त को एक मामला दर्ज किया गया था।

विजय मिश्रा इस समय आगरा जेल में कैद हैं। उन्हें पुलिस ने 14 अगस्त को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि मिश्रा की पत्नी रामलली मिश्रा और बेटा विष्णु मिश्रा फरार हैं। पुलिस ने विष्णु के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया है, ताकि वह देश छोड कर नहीं भाग सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित