लाइव न्यूज़ :

पंजाब सरकार के विधायकों के बेटों को दी सरकारी नौकरी, विपक्ष ने की आलोचना

By भाषा | Updated: June 18, 2021 22:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 18 जून पंजाब सरकार ने कांग्रेस के दो विधायकों के बेटों को ‘विशेष मामले’ के तहत शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक और नायब तहसीलदार नियुक्त करने का निर्णय लिया जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार की आलोचना की।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गए निर्णय के अनुसार, अनुकंपा के आधार पर एक विधायक के बेटे को निरीक्षक और दूसरे के बेटे को नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया जाना है।

आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया, “एक विशेष मामले में, मंत्रिमंडल की बैठक में अर्जुन प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब पुलिस में निरीक्षक (समूह बी) और भीष्म पांडेय को राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार (समूह बी) के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।”

अर्जुन, फतेहजंग सिंह बाजवा के बेटे हैं जबकि भीष्म, राकेश पांडेय की संतान है। सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी किए गए बयान में कहा, “आवेदनकर्ता अर्जुन बाजवा, पंजाब के पूर्व मंत्री सतनाम सिंह बाजवा के पोते हैं जिन्होंने 1987 में राज्य में शांति के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।”

बयान में कहा गया, “उन्हें नियमों में एक बार मिली छूट के तहत नियुक्ति दी गई है और इसे हर मामले में दोहराया नहीं जा सकता।”

मंत्रिमंडल ने एक अन्य मामले में, राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के रूप में भीष्म पांडेय की नियुक्ति को मंजूरी दी जो जोगिंदर पाल पांडेय के पोते हैं जिनकी 1987 में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

इन निर्णयों को मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अमरिंदर सिंह की आलोचना की और कहा कि वह कांग्रेस विधायकों को पुलिस और राजस्व विभाग में नौकरी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमरिदंर सिंह ने यह निर्णय अपनी कुर्सी बचाने के लिए लिया है।

बादल ने कहा कि 2022 में राज्य में शिअद-बसपा की सरकार आने के बाद ऐसे निर्णयों को पलट दिया जाएगा। उन्होंने इन नियुक्तियों को अवैध करार देते हुए कहा कि दादा के बलिदान पर उनके पोतों को नौकरी नहीं दी जा सकती जिनके पिता विधायक हैं।

पंजाब के मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने भी अनुंकपा के आधार पर कांग्रेस विधायकों के दो बेटों को नौकरी दिए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए तीन जून को प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो