लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के इलाज में रेमडेसिविर के तर्कसंगत इस्तेमाल के लिए सरकार ने दिशानिर्देश जारी किया

By भाषा | Updated: June 7, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून सरकार ने कोविड-19 के इलाज में रेमडेसिविर के तर्कसंगत इस्तेमाल के लिए सोमवार को परामर्श जारी किया और कहा कि एंटी वायरल दवा का सुझाव रोगी की देखभाल में लगे वरिष्ठ संकाय सदस्यों को देना चाहिए।

इसने कहा कि दवा को अस्पतालों द्वारा मुहैया कराई जानी चाहिए और रोगी के रिश्तेदार को इसे खुदरा बाजार से खरीदने के लिए नहीं कहा जाना चाहिए।

रेमडेसिविर के दुरूपयोग को रोकने के लिए सरकार ने कहा कि अगर दवा का सुझाव या खरीदने का आदेश विषम समय में दिया जाता है तो इसे ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को वरिष्ठ संकाय सदस्य, विशेषज्ञ या इकाई प्रभारी से टेलीफोन पर विचार-विमर्श करने के बाद करना चाहिए और उस सुझाव या खरीदने का आदेश लिखित में होना चाहिए और इस पर संबंधित चिकित्सक का नाम, हस्ताक्षर एवं स्टांप होना चाहिए।

परामर्श के मुताबिक, हर अस्पताल को रेमडेसिविर के इस्तेमाल की समीक्षा के लिए विशेष औषधि समिति (एसडीसी) का गठन करना चाहिए।

एसडीसी में उपलब्धता के मुताबिक फार्माकोलॉजी के प्रोफेसर या संकाय को सदस्य के तौर पर होना चाहिए। रेमडेसिविर के तर्कसंगत इस्तेमाल के लिए समिति को अपने निष्कर्ष समय-समय पर चिकित्सकों के साथ साझा करना चाहिए।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘रेमडेसिविर की खरीद और उपलब्धता केवल अस्पतालों द्वारा की जानी चाहिए, रोगी के तीमारदारों से खुदरा बाजार से इसे खरीदने के लिए नहीं कहा जाना चाहिए।’’

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, एम्स और आईसीएमआर ने 23 अप्रैल को कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए दिशानिर्देश जारी किया था। परामर्श में कहा गया है कि इस दिशानिर्देश में रेमडेसिविर के दुरूपयोग को रोकने के लिए कोई बात नहीं कही गई थी।

इस परामर्श का उद्देश्य रेमडेसिविर के धड़ल्ले से इस्तेमाल या ज्यादा संख्या में इस्तेमाल को रोकना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता