लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कोविड-19 रोगियों के उपचार प्रबंधन के संबंध में संशोधित नैदानिक मार्गदर्शन जारी किया

By भाषा | Updated: April 23, 2021 01:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को वयस्क कोविड-19 रोगियों के उपचार प्रबंधन के लिए संशोधित नैदानिक मार्गदर्शन जारी किया, जिसमें गंभीर बीमार होने की सूरत में आपातकालीन उपयोग के तौर पर 'टोसिलीजुमैब' दवा के उपयोग की सिफारिश की गई है।

इस दवा का उपयोग बीमारी की शुरुआत अथवा आईसीयू में भर्ती होने के 24 से 48 घंटे के भीतर शुरू करने की सिफारिश की गई है।

यह दिशा-निर्देश मंत्रालय के अधीन आने वाले एम्स, आईसीएमआर-कोविड-19 राष्ट्रीय कार्यबल और संयुक्त निगरानी समूह द्वारा जारी किए गए हैं।

'टोसिलीजुमैब' दवा का उपयोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाता है।

दिशानिर्देश के मुताबिक, प्लाज्मा का उपयोग भी बीमारी के शुरुआती चरण में किए जाने की सिफारिश की गई है। खासकर बीमारी के लक्षण सामने आने के सात दिनों के भीतर ही प्लाज्मा थैरेपी के उपयोग की सलाह दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए