लाइव न्यूज़ :

सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आरोग्य सेतु का ‘बैकएंड कोड’ जारी किया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 22:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली,20 नवंबर सरकार ने आरोग्य सेतु का ‘बैकएंड कोड’ शुक्रवार को जारी किया है, जिससे लोगों को कोविड-19 संक्रमितों का पता लगाने के संबंध में ऐप के संचालन को समझने में मदद मिलेगी और इसको लेकर गोपनीयता तथा सुरक्षा संबंधी आशंका दूर होगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक सभी कोड साझा करने की सरकार की नीति के तहत इससे पहले आरोग्य सेतु ऐप के एंड्रॉयड और आईओएस वर्जन का सोर्स कोड जारी किया गया था और अब बैकएंड सोर्स कोड जारी किया गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘बैकएंड कोड जारी करने से लोगों को ऐप के समूचे कामकाज को समझने में मदद मिलेगी। इससे अपने डाटा की गोपनीयता और सुरक्षा के संबंध में आशंका दूर होगी।’’

मंत्रालय ने ई-गवर्नेंस ऐप स्रोत कोड को साझा करने और इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार द्वारा स्थापित ओपेन फोर्ज प्लेटफॉर्म पर आरोग्य सेतु के बैकएंड कोड को जारी किया है ।

बयान में कहा गया, ‘‘आरोग्य सेतु ऐप के संबंध में सरकार का प्रयास इसके संबंध में सभी सूचनाएं जारी करने का रहा है ।’’

केंद्र सरकार ने दो अप्रैल को इस ऐप को जारी किया था। अब राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एआईसी) इस ऐप के संचालन का काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण