लाइव न्यूज़ :

विमानन क्षेत्र में संपर्क, सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम कर रही है सरकार: प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: July 23, 2021 20:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार विमानन क्षेत्र में संपर्क और सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने एक ट्विटर उपयोगकर्ता की पोस्ट पर जवाब में यह बताया। पोस्ट में व्यक्ति ने अपनी और अपने पिता की बिहार के दरभंगा हवाईअड्डे से विमान में सवार होते हुए तस्वीर साझा की थी।

मुकुंद झा ने पोस्ट में लिखा था, ‘‘यह पहली बार है जब मैं अपने पिता के साथ विमान में सवार हो रहा हूं। दरभंगा को हवाईअड्डा देने के लिए आपका आभार नरेंद्र मोदी जी। भाजपा ने यहां हवाईअड्डा बनाने का वादा 2014 में किया था, जिसे पूरा करते हुए उन्हें एक हवाईअड्डा बनवाया। भाजपा सरकार के तले विमानन उद्योग एक ब्रांड की तरह विकसित हुआ।’’

इस पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘‘यह जानकर प्रसन्नता हुई। जहां तक विमानन क्षेत्र की बात है तो हम संपर्क और सुविधाएं बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। दरभंगा हवाईअड्डा बिहार की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे