लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सैकड़ों परियोजनाओं को समर्थन दे रही है सरकार :हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: December 7, 2020 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि सरकार कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में सैकड़ों परियोजनाओं को समर्थन दे रही है और 100 से अधिक स्टार्ट-अप ने कोविड-19 से निपटने के लिए अभिनव उत्पाद विकसित किये हैं।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग तथा भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित भारत-पुर्तगाल टेक समिट को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 टीका अनुसंधान के लिए 12 करोड़ डॉलर के अनुदान की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि कोविड सुरक्षा मिशन के लिए ऐसा किया जा रहा है और इसका मकसद पूरी तरह इस क्षेत्र में अनुसंधान और विकास करना है।

मंत्री ने कहा, ‘‘स्वदेशी टीकों के विकास, परंपरागत ज्ञान पर आधारित अभिनव निदान और उपचार तरीकों से लेकर अनुसंधान तथा सेवाएं देने तक भारतीय निजी और सरकारी अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) संस्थाएं महामारी से लड़ने के प्रभावी तरीके इजाद करने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं।’’

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘सैकड़ों परियोजनाओं का समर्थन किया जा रहा है। 100 से अधिक स्टार्ट-अप ने कोविड-19 के लिए अभिनव उत्पाद विकसित किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा