लाइव न्यूज़ :

नौकरशाह चला रहे धामी सरकार—गणेश गोदियाल

By भाषा | Updated: August 4, 2021 14:11 IST

Open in App

ऋषिकेश, चार अगस्त उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राज्य के लिए कोई दृष्टि नहीं है और नौकरशाह उनकी सरकार को चला रहे हैं ।

प्रदेश कांग्रेस की यहां चल रही तीन दिवसीय रणनीतिक बैठक के पहले दिन मंगलवार देर रात मीडिया को जारी एक वीडियो में गोदियाल ने एक टीवी कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि जब धामी से बतौर मुख्यमंत्री उत्तराखंड के लिए विजन पूछा गया तो कथित रूप से वह जबाब नहीं दे सके।

मुख्यमंत्री धामी के मंगलवार को एक माह का कार्यकाल पूर्ण होने पर टिप्पणी करते हुए गोदियाल ने आरोप लगाया कि जब भी निर्णय लेने की बारी आती है तो मुख्यमंत्री किंकर्तव्यमूढ होकर बगलें झांकने लगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगल—बगल बैठे नौकरशाह उत्तराखंड की धामी सरकार चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड को पाँच साल में तीन मुख्यमंत्री दिए और जनता को लगा कि अब कोई चमत्कार होगा लेकिन अब तक कोई चमत्कार देखने में नही आया है ।

गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस का यह राजनीतिक कर्तव्य है कि वह सत्तारूढ़ पार्टी की सरकार के कामकाज पर निगाह रखे।

ऋषिकेश में उत्तराखंड कांग्रेस की रणनीतिक बैठक बन्द कमरे में चल रही है जिसमें केंद्रीय नेताओं के साथ अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर मंथन किया जा रहा है।

इस बैठक में पार्टी मामलों के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पार्टी महासचिव और चुनाव समिति अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत, जीतराम, तिलक राज बेहड और भुवन कापडी सहित सभी महत्पवूर्ण नेता मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन