लाइव न्यूज़ :

सरकार हर नागरिक को कोविड-19 टीका लगाने के प्रधानमंत्री के बयान पर पलटी मार रही है : कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 3, 2020 00:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर कांग्रेस ने इस बयान को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला किया कि हर व्यक्ति को काविड-19 का टीका लगाने की जरूरत नहीं है। उसने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा कि किन लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए विपक्षी दल ने कहा कि उन्होंने घोषणा की थी कि हर भारतीय को इस संक्रमण के विरूद्ध टीका लगाया जाएगा लेकिन बाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की कि देश में हर इंसान को टीका लगाने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री ने कहा कि हर भारतीय को कोविड टीका मिलेगा। लेकिन प्रधानमंत्री का बयान स्वास्थ्य मंत्रालय के यह कहने के बाद जुमला में बदल गया कि पूरे देश का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। ’’

पार्टी ने अगले ट्वीट में सवाल किया, ‘‘ क्या भारतीय लोगों को कुछ स्पष्टता मिल सकती है? जब इस जानलेवा वायरस से बचने की बात आएगी तो क्या उन्हें टीके मिलेंगे या उन्हें आत्मनिर्भर होना होगा। ’’

कांग्रेस ने सरकार को ‘यू टर्न’ सरकार करार दिया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि हर भारतीय को कोविड-19 टीका मिलेगा लेकिन कुछ ही दिन बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने देश में सभी नागरिकों के टीकाकरण की बात कभी नहीं की।

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कहा था, ‘‘ मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार ने देश में सभी नागरिकों के टीकाकरण की बात कभी नहीं की। महत्वपूर्ण यह है कि हम ऐसे वैज्ञानिक मुद्दों पर बस तथ्यात्मक सूचना के आधार पर चर्चा करें और फिर उसका विश्लेषण करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे