लाइव न्यूज़ :

नौकरी चाहने वाले छात्रों को पुलिस के डंडे और ‘राष्ट्र विरोधी का टैग’ लगा रही है सरकार: राहुल

By भाषा | Updated: March 12, 2021 13:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि छात्र नौकरी चाहते हैं, लेकिन सरकार उन्हें पुलिस के डंडे, पानी की बौछार, ‘राष्ट्र विरोधी का टैग’ और बेरोजगारी दे रही है।

कांग्रेस ने रोजगार के मुद्दे पर ‘स्टूडेंट्स वांट जॉब्स’ हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ छात्र नौकरी चाहते हैं, लेकिन सरकार दे रही है-पुलिस के डंडे, वॉटर गन की बौछार, एंटी नेशनल का टैग और बेरोज़गारी।’’

कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने बेरोजगारी के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विज्ञापन की सरकार, झूठा सारा प्रचार, ट्विटर पर बांटे नौकरी, युवा को किया दरकिनार, योगीजी, ये जो पब्लिक है, सब जानती है।’’

प्रियंका ने यह भी कहा, ‘‘उप्र के युवाओं से 70 लाख नौकरियों का वादा था, मगर लाखों पद खाली पड़े हैं। युवा भर्तियों, परिणामों व ज्वाइनिंग का इंतजार करते-करते परेशान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?