लाइव न्यूज़ :

संसद में महंगाई के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है सरकार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 8, 2021 15:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए सरकार पर दबाव बनाती रहेगी।

उन्होंने संसद भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्यसभा में हमने नियम 267 के तहत नोटिस देकर कहा था कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतें दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं और इससे आम लोगों को बहुत परेशानी हो रही है, ऐसे में इस पर चर्चा हो।’’

खड़गे के मुताबिक, कांग्रेस की सरकार के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 109 डॉलर प्रति बैरल थी तो उस वक्त 71 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा था। अब कच्चे तेल की कीमत 65 डॉलर प्रति बैरल है तो पेट्रोल करीब 100 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ाकर मोदी सरकार ने पिछले साढ़े छह साल में 21 लाख करोड़ रुपये कमाये हैं। हमारा सवाल है कि इस रकम का कहां इस्तेमाल किया गया? यह सरकार अमीरों का कर्ज माफ कर रही है। लेकिन गरीबों और मध्य वर्ग पर बोझ बढ़ता चला जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन मुद्दों पर सदन में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। हम चाहते हैं कि इन मुद्दों को उठाने और चर्चा के लिए समय दिया जाए।’’

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘‘महंगाई के कारण किसानों को भी गहरी चोट लगी है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन डीजल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि आंदोलन कर रहे किसानों के बारे में इस सरकार ने एक शब्द नहीं बोला है। हुड्डा ने आरोप लगाया कि सरकार को किसानों की चिंता नहीं है जिससे किसानों में बहुत आक्रोश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट