लाइव न्यूज़ :

सरकार को किसी भी संदेश के किसी भी गैरकानूनी ‘इंटरसेप्शन’ की जानकारी नहीं है: संचार राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: December 10, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर संचार मंत्रालय ने शुक्रवार को संसद को सूचित किया कि सरकार को किसी भी व्यक्ति के किसी भी संदेश (मैसेज) का गैरकानूनी ढंग से जानकारी में लेने (इंटरसेप्शन) के बारे में सूचना नहीं है।

संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने राज्यसभा में इस संबंध में पूछे गये सवालों का जवाब ‘नहीं’ में दिया। उनसे पूछा गया था, ‘‘क्या सरकार को किसी भी संदेश की सामग्री के किसी भी गैरकानूनी तरीके से जानने के बारे में पता है।’’ और यह भी पूछा गया था, ‘‘क्या सरकार को किसी अधिकृत अधिकारी के बारे में पता है जो अवैध रूप से किसी संदेश के बारे में जानकारी ले रहा है।’’

एक अन्य प्रश्न पर कि क्या कारणों को हमेशा लिखित रूप में दर्ज किया जाता है और भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम की धारा 5 के तहत किसी भी संदेश को इंटरसेप्ट करने से पहले सक्षम अधिकारियों से आदेश लिए जाते हैं? चौहान ने एक लिखित उत्तर में कहा कि उक्त धारा के नियमों और उपनियमों के तहत ‘सक्षम प्राधिकारी’ के अनुमोदन से‘इंटरसेप्शन’ के आदेश जारी किए जाते हैं।’’

अक्टूबर में, सुप्रीम कोर्ट ने विशेषज्ञों के एक पैनल को यह जांच करने का निर्देश दिया कि क्या सरकार ने विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं, दिग्गज हस्तियों, न्यायाधीशों और पत्रकारों के सर्वेक्षण के लिए सैन्य-ग्रेड निजी इज़राइली पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर