लाइव न्यूज़ :

मराठवाड़ा में भारी बारिश के बीच जयकवाड़ी बांध के जलस्तर पर नजर रखे हुए है सरकार

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:00 IST

Open in App

मुंबई, 28 सितंबर महाराष्ट्र में समूचा मराठवाड़ा क्षेत्र भारी बारिश की मार झेल रहा है जिससे नदियों का स्तर बढ़ा हुआ है और कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राज्य जल संसाधन विभाग मराठवाड़ा के औरंगाबाद जिले में गोदावरी नदी पर जयकवाड़ी बांध के जल संचय क्षेत्र में बारिश की स्थिति की निगरानी कर रहा है।

इसके साथ ही उत्तर महाराष्ट्र के नासिक जिले में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है क्योंकि इस जिले के प्रमुख बांधों के पानी को जयकवाड़ी बांध के जल संचय क्षेत्रों में छोड़ा गया है। सोमवार से हो रही बारिश के कारण मराठवाड़ा इलाके की कई नदियां उफनाई हैं।

बारिश और बाढ़ की वजह से आठ जिलों के इस इलाके में कई एकड़ में फसल बर्बाद हो गई है। जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने बीड जिले में संवाददाताओं से कहा, “जल संसाधन विभाग नासिक जिले में और जयकवाड़ी बांध के जल संचय क्षेत्र में बारिश की निगरानी कर रहा है।” पाटिल,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की परिवार संवाद यात्रा के तहत मराठवाड़ा का दौरा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “नासिक जिले में और जयकवाड़ी बांध के जल संचय क्षेत्र में बारिश की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है।” उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण बीड जिले में मांजरा बांध के गेट खोल दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह