लाइव न्यूज़ :

सरकार जल संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है : जल शक्ति राज्य मंत्री

By भाषा | Updated: June 19, 2021 15:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून जल शक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि सरकार लोगों से जुड़ने और उन्हें जल संरक्षण के बारे में जागरूक करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

जल शक्ति मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) द्वारा आयोजित 27वीं जल वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने पानी के विवेकपूर्ण इस्तेमाल और इसके संरक्षण के बारे में लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू कर दिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रालय जनता से जुड़ने और प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि को साकार करने यानी कि पानी को हर किसी का कर्तव्य बताने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।’’

कटारिया ने कहा कि पिछले दो वर्षों में मंत्रालय ने कई अहम कार्यक्रम और अभियान शुरू किए है जैसे कि जल शक्ति अभियान-1, जल शक्ति अभियान - ‘कैच द रेन: वेयर इट फॉल्स वेन इट फॉल्स’। मंत्री ने राज्यों से वर्षा जल का संरक्षण करने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है