लाइव न्यूज़ :

किसानों के लिए जानलेवा साबित हो रही है सरकार की अनदेखी :हुड्डा

By भाषा | Updated: December 13, 2020 17:30 IST

Open in App

जींद, 13 दिसंबर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कहा कि किसानों के प्रति सरकार की अनदेखी लगातार जानलेवा साबित हो रही है।

उन्होंने रविवार को जींद के उझाना गांव जाकर किसान किताब सिंह को श्रद्धांजलि दी जिनकी मौत कृषि क़ानूनों के विरोध में भारत बंद के दौरान गांव के पास धरने पर बैठने के दौरान हो गई थी।

इस मौक़े पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुड्डा ने प्रदेश सरकार से आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले सभी किसानों के परिवारों को उचित आर्थिक मदद और एक-एक सरकारी नौकरी देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति सरकार की अनदेखी लगातार जानलेवा साबित हो रही है, धरना स्थल पर किसान अपनी जान गंवा रहे हैं लेकिन सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अपना घर छोड़कर जायज़ मांगों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों को खुले आसमान के नीचे बैठे करीब तीन हफ्ते हो चुके हैं, लेकिन सरकार मानो अपनी आंखें बंद किए बैठी है।

उन्होंने कहा कि सरकार को इतना बेदर्द नहीं होना चाहिए, उसे किसानों की मांगों पर संवेदनशीलता और तत्परता से विचार करना चाहिए।

हुड्डा ने कहा कि किसानों का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और मांगे पूरी तरह जायज़ हैं, हम किसानों की मांगों के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी किसानों का अधिकार है। उल्लेखनीय है कि किसान केंद्र द्वारा लाए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा