लाइव न्यूज़ :

सरकार प्रमुख मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कर रही लव जिहाद विरोधी कानून लाने जैसे काम : दिग्विजय

By भाषा | Updated: December 1, 2020 17:11 IST

Open in App

दमोह एक दिसंबर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ‘लव जिहाद’ को लेकर कहा कि सरकार प्रमुख समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए ये सब कर रही है और यदि इससे बेरोजगारी, पिछड़ापन तथा गरीबी खत्म हो जाए तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

सिंह ने सोमवार देर रात यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में भाजपा सरकार पर प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया और कहा कि आज जो समस्याएं हैं, सरकार उनपर क्यों ध्यान नहीं दे रही है।

वह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने संबंधी सवाल का जवाब दे रहे थे।

सिंह ने कहा कि सरकार प्रमुख मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून लाने जैसे काम कर रही है। यदि इससे बेरोजगारी, पिछड़ापन तथा गरीबी खत्म हो जाए तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने ‘कोरोना वैक्सीन’ के मध्य प्रदेश में परीक्षण पर कहा कि इसमें प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए। सरकार को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इसका अगर कोई दुष्प्रभाव हुआ तो जिम्मेदारी किसकी होगी।

सिंह ने किसान आंदोलन पर कहा कि किसान अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। दूसरा इसमें मंडियां समाप्त की जा रही हैं। भाजपा को इसपर चर्चा करनी थी। इस कानून से बड़े लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसलिए किसान आंदोलन कर रहे हैं। यदि कानून लाने के पहले ही किसानों से चर्चा कर ली जाती तो यह स्थिति क्यों बनती।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव परिणामों को लेकर कांग्रेस को जो अपेक्षा थी, उसके अनुरूप परिणाम नहीं मिले, जिसकी समीक्षा की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है