लाइव न्यूज़ :

अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पर सरकार “तांडव” मचा रही है : अखिलेश

By भाषा | Updated: January 19, 2021 19:05 IST

Open in App

लखनऊ, 19 जनवरी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को अमेजन प्राइम की वेब सीरीज “तांडव” को लेकर सरकार पर हाय तौबा मचाने का आरोप लगाते हुए इसे “छोटी” वेब सीरीज करार दिया।

उनकी यह टिप्पणी सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा सीरीज को लेकर ओटीटी मंच से स्पष्टीकरण मांगे जाने और प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में इस सीरीज के निर्माताओं व कलाकारों के खिलाफ कम से कम तीन प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आई है।

एक सवाल पर उन्होंने संवाददाताओं से पूछा, “तांडव क्या है?” उन्होंने कहा, “यह एक छोटी सीरीज है। और आप इसे लेकर ‘तांडव’ मचा रहे हैं।”

यादव ने कहा लॉकडाउन के दौरान ओटीटी प्लेटफार्म का बिजनेस बढ़ा है, सरकार ने अभी तक अपना स्वदेशी ओटीटी पलेटफार्म क्यों नहीं बनाया जो अमेजन को टक्कर दे सके।

यादव ने कहा कि उनके पास अमेजन का सब्सक्रिप्शन नहीं है और उन्होंने यह सीरीज नहीं देखी है।

यादव ने कृषि कानूनों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए एक बार फिर दोहराया कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का किसानों से कोई लेना देना नहीं है। यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर अगर सरकार किसानों की मांग मान लें तो किसानों और राष्ट्र का इससे बड़ा सम्मान नहीं हो सकता है।

राष्ट्रीय अभिकरण एजेंसी (एनआईए) द्वारा किसान संघ से जुड़े कुछ लोगों को नोटिस भेजे जाने पर उन्होंने कहा कि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने की वजह से ये नोटिस जारी किये गए हैं।

यादव ने पार्टी में युवाओं के शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि उनका पार्टी से जुड़ना उत्साह की बात है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर अनेक संगीन अपराध की धाराओं में मुकदमे थे लेकिन उन्होंने अपने उपर से मुकदमे वापस कर लिये है ।

अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा करने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। चीन की सीमा पर निर्माण हो रहा है और सरकार चुपचाप बैठी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग