लाइव न्यूज़ :

जनता की समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार: गहलोत

By भाषा | Updated: November 17, 2021 22:50 IST

Open in App

जयपुर, 17 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार आमजन की समस्याओं का तत्परता से निराकरण कर उन्हें राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। गहलोत ने कहा कि सरकार के अभियान 'प्रशासन गांव/शहरों के संग' के जरिए राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का उद्देश्य सफल हो रहा है।

मुख्यमंत्री गहलोत इस अभियान के तहत आयोजित शिविरों का अवलोकन करने के लिए बुधवार को तीन जिलों के दौरे पर रहे। उन्होंने हिंडोली (बूंदी) में कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं का तत्परता से निराकरण कर उन्हें राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, उनियारा (टोंक) में गहलोत ने कहा कि अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वय से लोगों के लंबित प्रकरणों का हाथों-हाथ निस्तारण हो रहा है।

गहलोत ने इस दौरान शिविरों में लगे विभिन्न विभागों के काउंटर का निरीक्षण किया, लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना एवं उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने पीपल्दा के जोरावरपुरा में प्रशासन गांवों के संग शिविर में सैनिक कल्याण विभाग की डेस्क पर मौजूद पूर्व सैनिकों से बात की। उन्होंने कहा कि देशसेवा में सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले सैनिकों के लिए अच्छी नीतियां बनाना राजस्थान सरकार का ध्येय है।

टोंक के बोसरिया में गहलोत ने कहा कि पिछले दो साल में राज्य में 123 महाविद्यालय खोले गए जिसमें 33 महिलाओं के लिये खोले गये। उन्होंने कहा कि यह घोषणा भी कर दी गई है कि जहां स्कूल में 500 बालिकाएं होंगी उसको महाविद्यालय बना दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कई मंत्री व स्थानीय विधायक भी इन कार्यक्रमों में मौजूद रहे। गहलोत का बृहस्पतिवार को भरतपुर, दौसा व करौली में शिविरों का निरीक्षण करने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे