लाइव न्यूज़ :

सरकार उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: March 13, 2021 23:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि सरकार सभी के लिए उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के वास्ते चिकित्सा संस्थानों का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नवाचार ऐसे हो जिससे मानवता लाभान्वित हो सके।

हर्षवर्धन ने शनिवार को भोपाल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कई सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रशासनिक ब्लॉक की आधारशिला भी रखी और एम्स, भोपाल के सभागार को समुदाय को समर्पित किया। उन्होंने आईसीएमआर के सहयोग से स्थापित ‘माइकोलॉजी एडवांस्ड रिसोर्स सेंटर’ का उद्घाटन किया।

हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार सभी के लिए उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए चिकित्सा संस्थानों का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आईसीएमआर-एमएआरसी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह जानकर खुशी हुई कि संस्थान को नई पीढ़ी की अनुक्रमण सुविधा मिली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह जानकर भी बहुत खुश हूं कि एम्स, दिल्ली और अन्य संस्थानों के सहयोग से इस संस्थान के वैज्ञानिकों और संकायों ने कई टीबी नैदानिक परीक्षण विकसित किए हैं। इनमें से कुछ उन्नत प्रौद्योगिकी हस्तांतरण चरण में हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नवाचार ऐसे हो जिससे मानवता लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सिखना होगा कि नवाचारों से मानवता का फायदा कैसे हो और ये केवल निष्कर्षों के प्रकाशन तक ही समाप्त नहीं हो जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो