लाइव न्यूज़ :

सरकार ने ऑक्सीजन सांद्रक में नवाचारों पर प्रस्ताव आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: May 22, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन सांद्रकों को विकसित करने पर प्रस्ताव आमंत्रित किया है।

इस पहल में शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों, प्रयोगशालाओं, विश्वविद्यालयों और चिकित्सा संस्थानों, स्टार्ट-अप और उद्योगों के वैज्ञानिकों को प्रस्तावों के लिए आमंत्रण शामिल है।

उद्योगों के वैज्ञानिकों को बतौर सह-अन्वेषक अकादमिक, अनुसंधान संस्थानों के जांचकर्ताओं के साथ जुड़ना चाहिए। व्यावसायीकरण के लिए अग्रणी अनुसंधान और विकास के संबंध में उद्योग भागीदारों के लिए वित्त पोषण को प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी), डीएसटी को उनके विचार के लिए भेजा जाएगा।

इस परियोजना की अवधि एक वर्ष है।

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान पिछले कुछ हफ्ते में चिकित्सीय ऑक्सीजन की किल्लत के बीच यह प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है।

यह अस्पताल के वार्ड और आईसीयू में पूरक ऑक्सीजन प्रदान करने के नए दृष्टिकोण पर काम कर रहे स्वदेशी सांद्रकों की जरूरत को पूरा करने, पृथक-वास के मरीजों के लिए एक सस्ते चिकित्सीय ऑक्सीजन के स्रोत के रूप में सहायता करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग