लाइव न्यूज़ :

सरकार ने सीवीसी प्रमुख के लिए आवेदन आमंत्रित किया, आवेदक को लिखना होगा 300 शब्दों में लेख

By भाषा | Updated: May 10, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई सरकार ने भ्रष्टाचार रोधी निकाय सीवीसी प्रमुख के लिए आवेदन आमंत्रित किया है जिसमें आवेदक को 300 शब्दों में यह भी बताना होगा कि वह इस पद के लिए क्यों योग्य है।

मौजूदा केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) संजय कोठारी अगले महीने अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया, ‘‘केंद्रीय सतर्कता आयोग में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्त करने का प्रस्ताव किया जाता है जो जून 2021 में मौजूदा केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के कार्यकाल पूरा होने की वजह से रिक्त हो रही है।’’

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सतर्कता आयोग में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और अधिकतम दो सतर्कता आयुक्त होते हैं ।

सीवीसी में सतर्कता आयुक्त का पद भी खाली है और इस समय सुरेश एन पटेल आयोग में एकमात्र सतर्कता आयुक्त हैं।

कार्मिक मंत्रालय ने आदेश में कहा,‘‘ केंद्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्ति के दिन से चार साल तक या 65 साल की उम्र तक जो भी इसमें पहले हो पद पर रह सकता है। एक कार्यकाल पूरा होने पर दोबारा इस पद पर नियुक्ति के लिए वह योग्य नहीं है।’’

आदेश के मुताबिक आवेदक को 300 शब्दों में इस पद के लिए अपनी योग्यता को इंगित करने के लिए लेख लिखना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल