लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा का राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान नवजात बच्चों की देखभाल के लिए विशेष केंद्र शुरू करेगा

By भाषा | Updated: December 30, 2021 11:48 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 30 दिसंबर ग्रेटर नोएडा का राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) नवजात बच्चों की चिकित्सकीय देखभाल के लिए विशेष केंद्र शुरू करेगा। जिम्स के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) राकेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में ज्यादातर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, सिकंदराबाद और अलीगढ़ के मरीज आते हैं। इनमें बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं।

गुप्ता ने कहा कि बच्चों के लिए चिकित्सकीय देखभाल केंद्र नहीं रहने से प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को दिक्कतें होती हैं और उन्हें बच्चों के लिए निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में इस केंद्र को शुरू करने का फैसला किया गया। जिम्स के निदेशक ने बताया कि नवजात देखभाल केंद्र में 12 बेड की व्यवस्था होगी। इस केंद्र के लिए जरूरी उपकरणों की खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कुछ औपचारिकताएं पूरा करने के बाद केंद्र को शुरू कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह