लाइव न्यूज़ :

उप्र चुनाव से पहले सरकार घबराहट में : सांसद जया बच्चन ने सपा नेताओं पर आयकर छापे पर कहा

By भाषा | Updated: December 21, 2021 16:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद जया बच्चन ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के कुछ सहयोगियों पर आयकर विभाग की हालिया छापेमारी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)की घबराहट को प्रदर्शित करती है।

उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के स्वतंत्र रूप से काम करने संबंधी सरकार के दावे की हंसी उड़ाते हुए कहा कि ‘क्या हम निरक्षर, अनपढ़ हैं’, जो इस पर विश्वास कर लें।’’

उल्लेखनीय है कि जया की पुत्रवधू एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय बच्चन भी 2016 के ‘पनामा पेपर्स’ वैश्विक कर लीक प्रकरण से संबद्ध एक मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष उपस्थित हुईं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि उनका बयान विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया जा रहा है।

हालांकि, जया ने अपनी पुत्रवधू से पूछताछ होने के बारे में कोई सीधी टिप्पणी नहीं की।

अपनी पार्टी (सपा) के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘वे (सरकार) घबराहट में हैं। उनके पास कई एजेंसियां हैं और उनका दुरूपयोग कर रहे हैं...‘हवा बड़ी करारी है, लाल टोपी सब पर भारी है।’' लाल टोपी सपा से संबद्ध है जिसके सदस्य पार्टी के कार्यक्रमों में अक्सर इसे पहनते हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की पत्नी ने संवाददाताओं से बात करते हुए राज्यसभा से विभिन्न राजनीतिक दलों के 12 सदस्यों के निलंबन को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं करा रही है।

राज्यसभा में सोमवार को एक विधेयक पर चर्चा के दौरान जया अपने खिलाफ एक ‘‘निजी टिप्पणी’’ से इतनी आहत हुईं कि उन्होंने भाजपा सदस्यों को श्राप दे दिया कि जल्द ही उनके ‘‘बुरे दिन’’ आने वाले हैं।

आक्रोशित जया ने आसन से कहा कि उन्हें निष्पक्ष होना चाहिए। उन्होंने विपक्ष की आवाज को दबाए जाने का आरोप भी लगाया।

उन्होंने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सिर्फ अपने दिल की भावना प्रकट की और यह संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रतिदिन धरना दे रहे निलंबित सदस्यों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के तौर पर थी।

विपक्षी सदस्य अपना निलंबन रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विनिवेश का संभवत: संदर्भ देते हुए कहा कि वह (सरकार) देश को बेच रही है और विपक्ष अपनी आवाज तक नहीं उठा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल