लाइव न्यूज़ :

‘बच्चों के लिये कोविड टीके को लेकर जायडस कैडिला से बातचीत के सकारात्मक परिणाम की सरकार को उम्मीद’

By भाषा | Updated: October 3, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ बैठक के बाद रविवार को कहा कि बच्चों के लिए अपने कोविड-19 रोधी टीके के लिए जायडस कैडिला के साथ वर्तमान में चल रही चर्चा के अंतिम दौर से केंद्र को सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री के साथ नाश्ते की बैठक में बच्चों के टीकाकरण और राज्य की अन्य पहलों पर चर्चा करने वाले सुधाकर ने कहा कि भारत बायोटेक द्वारा विकसित नाक से दिए जाने वाले टीके का दूसरा नैदानिक परीक्षण पूरा हो चुका है और तीसरा परीक्षण नवंबर-दिसंबर तक होने की उम्मीद है।

इस बैठक के दौरान भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला भी मौजूद थे।

सुधाकर ने बैठक में मांडविया से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कर्नाटक में 250 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) का उन्नयन करने के लिए केंद्र के समर्थन का आग्रह किया।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, सुधाकर ने कहा, “बच्चों के टीकाकरण के बारे में मेरी केंद्रीय मंत्री के साथ लंबी चर्चा हुई। उन्होंने (मांडविया ने) बताया कि सरकार जायडस के साथ उसकी बच्चों के लिये कोविड-19 टीके के संबंध में अंतिम दौर की चर्चा कर रही है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने भारत बायोटेक के प्रमुख से नाक से दिए जा सकने वाले टीके की स्थिति के बारे में भी चर्चा की।

सुधाकर ने कहा, “यह बताया गया कि इस टीके का दूसरा नैदानिक परीक्षण पूरा हो चुका है और तीसरा नैदानिक परीक्षण नवंबर-दिसंबर के अंत तक समाप्त हो जाएगा।” एला ने कहा कि कंपनी के पास एक महीने में टीके की 20 करोड़ खुराक बनाने की क्षमता है।

सुधाकर ने कहा कि मांडविया का 9-10 अक्टूबर को कर्नाटक का दौरा करने का कार्यक्रम है और उनके कुछ कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू