लाइव न्यूज़ :

सरकार ने हर गांव-हर घर तक बिजली पहुंचा दी है: आर.के. सिंह

By भाषा | Updated: November 26, 2021 01:14 IST

Open in App

भोपाल, 25 नवंबर केन्द्रीय ऊर्जा एवं नवीन व नवकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि सरकार ने हर गांव एवं हर घर तक बिजली पहुंचा दी है।

मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई घर छूट गया हो तो बता दें, वहां भी बिजली पहुंचा दी जाएगी।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने 1.59 लाख किलोमीटर बिजली ग्रिड बनाई है और लेह, लद्दाख तक हर घर में बिजली पहुंचाई है तथा आज प्रतिदिन 1.12 लाख मेगावॉट बिजली हस्तांतरण की क्षमता है।

सिंह ने कहा कि देश में सौर ऊर्जा के माध्यम से साफ और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने को लेकर तेज गति से कार्य हो रहा है। इस क्षेत्र में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में अनुकरणीय कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है।

इस अवसर पर सिंह एवं चौहान ने आज शाजापुर में 5250 करोड़ रूपये की लागत के 1500 मेगावॉट क्षमता वाले आगर, शाजापुर और नीमच के सौर ऊर्जा पार्क के क्रय अनुबंध पर हस्ताक्षर कर भूमि-पूजन किया। परियोजनाओं से मार्च 2023 में विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने ऊर्जा के क्षेत्र में जन-जागरूकता के उद्देश्य से चलाये जाने वाले ऊर्जा साक्षरता अभियान 'ऊषा' की शुरूआत भी की।

इस अवसर पर चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2030 तक देश की ऊर्जा आवश्यकता की 50 प्रतिशत आपूर्ति सौर ऊर्जा से करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 5300 मेगावॉट से अधिक सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से भी सौर ऊर्जा पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह