लाइव न्यूज़ :

सरकार ने उत्तर प्रदेश को गिद्धों के हवाले कर दिया है: रामगोविंद चौधरी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 17:29 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 20 अप्रैल उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने मंगलवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार पर मास्‍क न लगाने पर दोबारा पकड़े जाने पर दस हजार रुपये जुर्माना लगाये जाने के फैसले पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि ''राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश को ‘गिद्धों’ के हवाले कर दिया है।''

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी ने मंगलवार को जारी एक बयान में मास्क को लेकर दस हजार रुपये जुर्माना के फैसले को अंग्रेजी राज की याद दिलाने वाला करार देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की।

चौधरी ने कहा, ''योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को गिद्धों के हवाले कर दिया है और ‘गिद्ध’ आम आदमी को अपने- अपने हिसाब से नोच रहे हैं, कहीं मास्क को लेकर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाकर तो कहीं जरूरी सामानों की कालाबाजारी करके।''

उन्होंने कहा कि जिस दल के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व मुख्यमंत्री बिना मास्क लगाए चुनावी रैली को सम्बोधित किए हैं व खुद भी बिना मास्क लगाए मंच सुशोभित किए हैं, उस दल की सरकार को मास्क को लेकर आम आदमी पर जुर्माना लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सूबे में योगी सरकार केवल बयानों तक सीमित रह गई है और आम आदमी का कोई पुरसाहाल नहीं है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी अधिनियम 2020 में आठवां संशोधन किया है। संशोधन के मुताबिक घर से बाहर बिना मास्क या गमछा के निकलने पर पहली बार पकड़े जाने पर एक हज़ार रुपये और दोबारा पकड़े जाने पर दस हज़ार रुपये जुर्माना का प्रावधान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए