लाइव न्यूज़ :

पंजाब में सरकार को ‘तमाशा’ बना दिया गया है, दागी मंत्रियों को हटाया जाये: केजरीवाल

By भाषा | Updated: September 29, 2021 17:42 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पंजाब सरकार को ‘तमाशा’ बना दिया गया है और उन्होंने नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से अपने मंत्रिमंडल से ‘दागी’ मंत्रियों को तुरंत हटाने का आग्रह किया।

नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर यह बात कही।

सिद्धू ने बुधवार को एक वीडियो संदेश में ‘‘दागी’’ अधिकारियों और मंत्रियों की नियुक्ति के मुद्दे को उठाया था।

केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री से बरगाड़ी के बेअदबी मामले में कार्रवाई सहित उनके पूर्ववर्ती द्वारा किए गए वादों पर कदम उठाने को कहा।

राज्य में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पिछली सरकार के दौरान फरीदकोट के बरगाड़ी में एक धार्मिंक ग्रंथ के पृष्ठ फटे हुए मिले थे। बाद में पुलिस गोलीबारी की घटनाओं में बहबल कलां में दो लोगों की मौत हो गई थी और कोटकपुरा में कई लोग घायल हो गए थे।

पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं कि राज्य में किस तरह का राजनीतिक माहौल है। राजनीतिक अस्थिरता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता के लिए गंदी लड़ाई चल रही है। लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि वे अपनी समस्याओं के लिए किससे संपर्क करें।’’

केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने सरकार को ‘तमाशा’ बना दिया है।’’ उन्होंने कहा कि आरोप लगाए गए हैं कि चन्नी ने अपने मंत्रिमंडल में ‘‘दागी’’ लोगों को शामिल किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अनुरोध करता हूं कि उन्हें तत्काल हटाया जाए, उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाएं और उनसे सख्ती से निपटा जाए।’’

केजरीवाल ने चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य के लोग चाहते हैं कि वह बरगाड़ी बेअदबी मामले सहित पांच मुद्दों पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा, ‘‘बेअदबी की घटनाओं के षडयंत्रकर्ता को अब तक दंडित नहीं किया गया है। मुझे यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि षडयंत्रकर्ता कौन हैं। उनके नाम कुंवर विजय प्रताप सिंह की रिपोर्ट में हैं और चन्नी इस रिपोर्ट को देख सकते हैं। दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जा सकता है।’’

केजरीवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा पंजाब के लोगों से किए गए वादों को चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अमरिंदर ने युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था और अब तक उन्हें नौकरी नहीं मिली, उन्होंने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। वह भत्ता दिया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को बिजली खरीद समझौतों को रद्द करना चाहिए। उन्होंने चन्नी को याद दिलाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान वह 49 दिनों तक सत्ता में रहे थे और इसके बावजूद, उनकी सरकार ने कई काम किए थे और पंजाब के मुख्यमंत्री के पास तो अभी भी चार महीने बचे हैं।

आप नेता ने कहा कि केवल उनकी पार्टी ही पंजाब में एक स्थिर और ईमानदार सरकार दे सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव में चार महीने बाकी हैं और चुनाव के बाद आप, एक ईमानदार और स्थिर सरकार देगी।’’

केजरीवाल के साथ राज्य इकाई के प्रमुख भगवंत मान और पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा भी मौजूद थे।

यह पूछे जाने पर कि आप का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, केजरीवाल ने कहा, "मैंने बार-बार कहा है कि हम एक ऐसा चेहरा देंगे जिस पर आपको और पूरे पंजाब को गर्व होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए